यमुना नहर में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, शरीर के कई हिस्सों पर किए गए थे वार (VIDEO)
punjabkesari.in Monday, Dec 12, 2022 - 08:28 PM (IST)
यमुनानगर : यमुनानगर जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जहां एक युवक की हत्या कर उसका शव बोरे में बंद कर यमुना के किनारे फेंक दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
दरअसल यमुनानगर के ग्रे पैलिकन के पास यमुना नहर में तैरता हुआ युवक का शव मिला। युवक के शव बोरे के अंदर पॉलीथिन में पैक किया हुआ था। शव को चार जगह से काटा गया है। वहीं शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। डीएसपी कंवलजीत सिंह ने बताया कि युवक का शव यमुना नहर से बरामद हुआ है जिसकी उम्र 26 साल बताई जा रही है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)