ब्राह्मण समाज से डिप्टी सीएम नहीं सीएम बनाया जाए: ब्राह्मण खाप पंचायत प्रधान अशोक शर्मा
punjabkesari.in Sunday, Dec 10, 2023 - 09:47 PM (IST)

रोहतक(दीपक भारद्वाज): हरियाणा प्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे ही माहौल गर्म होता जा रहा है। आज ब्राह्मण खाप पंचायत के प्रधान अशोक शर्मा ने पत्रकार वार्ता कर ऐलान किया है कि हरियाणा में ब्राह्मण की राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ाई जाए, जो भी पार्टी ब्राह्मण समाज की राजनीति में ज्यादा भागीदारी देगा उस पार्टी का ब्राह्मण समाज समर्थन करेगा।
वहीं ब्राह्मण खाप ने मांग की है कि प्रदेश में कुछ राजनीतिक पार्टियां ब्राह्मण समाज के लोंगो को उपमुख्यमंत्री बनाने की घोषणा कर रहे हैं। ब्राह्मण समाज को उपमुख्यमंत्री नहीं बल्कि मुख्यमंत्री बनाया जाए। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण प्रदेश में दूसरे नंबर पर आता है, लेकिन उसकी अनदेखी की जा रही है। 2024 के चुनाव में जो भी राजनीतिक पार्टी ब्राह्मणों की ज्यादा हिस्सेदारी देगा उस पार्टी का ब्राह्मण समर्थन करेंगे।
इसेक साथ ही ब्राह्मण खाप पंचायत ने ब्राह्मण रेजिमेंट के पुन: गठन , EWS का वर्गीकरण, EBPG वाले बच्चों की नौकरी में जल्द जवाईनिंग को लेकर मांग की है। ब्राह्मण खाप पंचायत के प्रधान अशोक शर्मा ने बताया कि प्रदेश में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा और उसके बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेमोरेंडम देकर ब्राह्मण रेजीमेंट दोबारा से बनाने की मांग की जाएगी।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)