इस हरियाणवीं छौरै की सीएम सैनी ने की खूब तारीफ, जानिए कौन है ये युवक...
punjabkesari.in Wednesday, Jul 02, 2025 - 08:19 PM (IST)

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी) : मुख्यमंत्री निवास संत कबीर कुटीर में स्केप मार्शल आर्ट के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अक्षिर सिंह कुश प्रदेश के मख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले। जहां मुख्यमंत्री ने कुश की उपलब्धियों के रूप में उनके जीते हुए मेडल और प्रमाण पत्र देखते हुए काफी खुशी जाहिर की। मुख्यमंत्री ने युवा खिलाड़ी के मनोबल को बढ़ाते हुए दिल खोलकर उनकी प्रशंसा की। बता दे कि अक्षिर सिंह कुश ने 2024 में ताशकंद (उज़्बेकिस्तान) में आयोजित वर्ल्ड स्केप चैंपियनशिप में दो सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया था। जिसके लिए केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख डॉ मांडविया ने उसे सम्मानित किया था।
हाल ही में उसने रूस के मोस्को में आयोजित इंटरनेशनल स्केप चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने युवा खिलाड़ी की बड़ी प्रशंसा करते हुए कहा कि केवल 15 साल की उम्र में इतनी उपलब्धियां हासिल की, यह वास्तव में इनके माता-पिता ही नहीं बल्कि सर्व समाज, प्रदेश व देश के लिए बड़े गौरव की बात है। इसके लिए यह बच्चा बधाई का पात्र है। उन्होंने इस बच्चे को आगे भी ओर अधिक मेहनत करके देश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दी तथा कहा कि देश की नौजवान पीढ़ी को ऐसे बच्चों से सीखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा एक ओर ऐसे बच्चों को देख माता पिता का सर गर्व से ऊंचा हो जाता है वहीं दूसरी तरफ ऐसे भी बच्चे होते हैं जो नशे की लत पकड़ जाते हैं या अपराध की दुनिया में चले जाते हैं वो अपने जीवन को तो समाप्त करते ही हैं साथ में माता पिता को भी भारी परेशानी में डाल देते हैं। उन्होंने अक्षिर को आगे ओर मेहनत करके ओर कामयाबी हासिल करने का आशीर्वाद दिया।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)