ब्राह्मणों को दी जाए लोक सभा टिकटों में हिस्सेदारी: अशोक शर्मा

punjabkesari.in Saturday, Mar 09, 2024 - 08:51 PM (IST)

 चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी):  देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है और हर पार्टियां अपने अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने वाली है अब ब्राह्मण खाप हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा ने सभी अग्रणी राजनीतिक पार्टियों से आग्रह किया है कि ब्राह्मण समाज को टिकटों की हिस्सेदारी में पूरा पूरा सम्मान दें जो भी पार्टी ब्राह्मण समाज को लोक सभा चुनाव के अंदर ज़्यादा टिकट देगी ब्राह्मण समाज भी उस पार्टी को सत्ता में लाने का प्रयास भरसक प्रयास करेगा और उस पार्टी को तन मन धन से समर्थन देगा हरियाणा के अंदर ब्राह्मण समाज की तीन सीटें परम्परागत बनती है जिनमें करनाल सोनीपत रोहतक आदि इन सीटों पर ब्राह्मण समाज की उम्मीदवारी बनती है और यही तीन सीटें लोक सभा में ब्राह्मण समाज अपने उम्मीदवार चाहता है ताकि हमारे समाज का भी मान सम्मान बढ़ सके ब्राह्मण समाज को भी

इस देश और प्रदेश की सेवा करने का मौक़ा मिल सके ब्राह्मणों की राजनीतिक हिस्सेदारी को सुनिश्चित करने के लिए ब्राह्मण समाज एकजुट हो रहा है अब की बार सारा ब्राह्मण समाज एक मंच पर बैठकर फ़ैसला करने वाला है कि हम किस पार्टी को अपना आशीर्वाद देंगे ब्राह्मण खाप के प्रदेशाध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि अपना कौन जो हमारी बात करें और इसी फ़ॉर्मूले पर हम बैठकर के ब्राह्मण खाप के तत्वावधान 17 मार्च 2024 को करनाल मंगल सैनऑडिटोरियम में ब्राह्मण समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर पूरे हरियाणा प्रदेश से समाज के अग्रणी लॉग बैठकर चर्चा करेंगे। ब्राह्मण कभी किसी का विरोध नहीं करता। लेकिन अब की बार ब्राह्मण भी एकजुट होकर अपनी हिस्सेदारी को सुनिश्चित करना चाहता है। अब की बार ब्राह्मण पुरी तरह से जागरूक है। ब्राह्मणों की राजनीतिक सोच भी बदली है। जो ब्राह्मण समाज की राजनीतिक पार्टीयाँ अनदेखी करती है। उसका जवाब चुनाव में देगा ब्राह्मण। ब्राह्मण अधिवेशन को लेकर ब्राह्मण समाज की युवा शक्ति विशेष तौर पर एकजुटता करने का प्रयास कर रही है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static