नूंह के नलहड़ महादेव मंदिर पहुंची ब्रज मंडल शोभा यात्रा, विश्व हिंदू परिषद के 51 लोगों ने किया जलाभिषेक
punjabkesari.in Monday, Aug 28, 2023 - 05:27 PM (IST)

नूंह(अनिल मोहनिया): शहर के नलहड़ महादेव शिव मंदिर में ब्रज मंडल शोभा यात्रा पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंची। नूंह शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए 3 गाड़ियों में 51 लोगों को साथ लेकर जिले की पुलिस मंदिर पहुंची, जहां यात्रा में आए लोग द्वारा महादेव को जल चढ़ाया। इसके बाद 11 लोगों को यात्रा की परमिशन दी गई।
यात्रा में सबसे पहले महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव पहुंचे
यात्रा में सबसे पहले महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव पहुंचे और उनके बाद तीन ट्रैवल गाड़ियों में पुलिस की सुरक्षा के साथ विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और सर्वजातीय हिंदू संगठन के लोग शिव मंदिर पहुंचे। विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार पहुंचे उन्होंने चलते-चलते मीडिया से बात की तो कहा कि अभी जल अभिषेक यात्रा के लिए आए हैं। यात्रा यहां से शुरू होकर फिरोजपुर झिरका जाएगी और समापन यात्रा का पुनहाना के श्रृंगार गांव में राधा कृष्ण मंदिर में होगा।
संत जगद्गुरु गुरुग्राम में आमरण अनशन पर बैठे
नूंह यात्रा में हिस्सा लेने अयोध्या से आए संत जगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज को प्रशासन ने गुरुग्राम सोहना टोल प्लाजा पर रोक दिया। इस कार्रवाई के विरोध में उन्होंने प्लाजा के पास ही आमरण अनशन शुरू कर दिया है।
वहीं आईजी ममता सिंह ने कहा कि आज सुबह 4:30 से ही महादेव मंदिर पर श्रद्धालु पहुंचे और जलाभिषेक किया। बाहर के किसी भी व्यक्ति को यात्रा में आने की इजाजत नहीं दी गई थी। जिले के लोग अपने-अपने क्षेत्र के मंदिरों में जलाभिषेक करने की इजाजत थी। कुछ बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के लोग जरूर आए हैं। यह यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से नलहड़ महादेव मंदिर तक पहुंची।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)