सोनीपत सीट को लेकर बसपा व लोसुपा के बीच गतिरोध

punjabkesari.in Thursday, Mar 14, 2019 - 01:01 PM (IST)

चंडीगढ़ (बंसल): सोनीपत लोकसभा सीट को लेकर बहुजन समाज पार्टी तथा राजकुमार सैनी की लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के बीच गतिरोध पैदा हो गया है। सैनी सोनीपत से चुनाव लडऩे के इच्छुक हैं, जबकि बसपा चाहती है कि सैनी कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से चुनाव लड़ें। दोनों दलों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया था जिसमें बसपा को 8 तथा लोसुपा को 2 सीटों पर चुनाव लडऩा है। लोसुपा ने भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी भी घोषित कर दिया जबकि सोनीपत सीट को लेकर सैनी लगातार अपनी पार्टी की बैठक ले रहे थे। अब दोनों दलों की संयुक्त बैठक 14 मार्च को होगी जिसमें मामले का हल निकाला जाएगा।

हालांकि सैनी सोनीपत से अपने किसी समर्थक या पारिवारिक सदस्य को चुनाव लड़वाना चाहते हैं लेकिन कार्यकत्र्ताओं ने बैठकों के दौरान इस बात पर जोर दिया कि वह स्वयं चुनाव मैदान में उतरें। सैनी अभी तैयारी कर रही रहे थे कि बसपा नेताओं ने उन्हें सुझाव दिया कि वह सोनीपत की बजाय कुरुक्षेत्र से चुनाव लड़ें।

 बसपा का तर्क है कि जातिगत आधार पर कुरुक्षेत्र सीट से लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी का पलड़ा भारी रह सकता है। इस मुद्दे को लेकर आज लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की बैठक यहां हुई जिसमें राजनीतिक मामलों के बारे में गठित कमेटी ने राजकुमार सैनी को खुद चुनाव लडऩे के लिए कहा है।

स्वयं चुनाव लडऩे के सम्बंध में सहयोगी दल बसपा के साथ विचार करके फैसला कर लिया जाएगा। पार्टी कार्यकत्र्ता चाहते हैं कि मैं खुद दोबारा लोकसभा चुनाव लडूं। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में लगातार बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।  
- राजकुमार सैनी, लोसुपा सुप्रीमो ।

दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर कोई गतिरोध नहीं है। बसपा ने राजकुमार सैनी को सिर्फ सुझाव दिया था कि सोनीपत की बजाय कुरुक्षेत्र से चुनाव लडऩा ज्यादा ठीक रहेगा। कल दोनों दलों की संयुक्त बैठक होगी जिसमें तय कर लिया जाएगा कि सैनी कुरुक्षेत्र या फिर सोनीपत से चुनाव लड़ें। अगर सोनीपत में उनके समर्थक ज्यादा हैं तो वह सोनीपत से भी चुनाव लड़ सकते हंै। 
-  प्रकाश भारती, प्रदेशाध्यक्ष, बसपा, हरियाणा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static