सोनीपत में सनसनीखेज वारदात...लड़ाई-झगड़े के बाद दुकानदार की मौत, पिता-पुत्र पर केस दर्ज
punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2026 - 04:20 PM (IST)
सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत के गांव बढ़मलिक में एक दुकानदार की मौत के बाद सनसनी फैल गई है। परिजनों ने पिता-पुत्र पर मारपीट का आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत पर राई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, गांव जठेड़ी निवासी राजेश बढ़मलिक गांव में परचून की दुकान चलाता था। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर हुए लड़ाई-झगड़े के दौरान उसके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद राजेश की तबीयत बिगड़ गई और बाद में उसकी मौत हो गई।परिजनों ने पिता-पुत्र पर मारपीट का आरोप लगाते हुए राई थाना पुलिस को शिकायत दी।शिकायत के आधार पर राई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सोनीपत भिजवा दिया है।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता रविंद्र कुमार ने बताया कि गांव बढ़मलिक में हुए लड़ाई-झगड़े में एक दुकानदार की मौत हो गई है। मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर पिता-पुत्र के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सोनीपत भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल राई थाना पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।