हरियाणा में पुजारी की निर्मम हत्या, मध्य प्रदेश का रहने वाला था मृतक

punjabkesari.in Wednesday, Apr 03, 2024 - 12:08 PM (IST)

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र जिले के ब्रह्म सरोवर एरिया में उस समय सनसनी फैल गई जब ब्रह्मसरोवर तट पर स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी गई। मंदिर के पुजारी की हत्या तेजधार हथियार से की गई है। हत्या की वारदात को अंजाम मंगलवार की रात को दिया गया है। घटना की पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक पुजारी की पहचान हुकम सिंह जैन निवासी टीमकगढ़ मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि पुजारी की हत्या करने का कारण लूटपाट है या फिर कोई अन्य वजह है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static