Ambala की मंडियों में गेहूं की ''बंपर'' आवक, बारिश का ब्रेक खत्म, उठान अब फुल स्पीड में
punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2026 - 01:55 PM (IST)
अंबाला(अमन): हरियाणा की अंबाला मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद अब अपने पूरे शबाब पर है। 1 अप्रैल से शुरू हुई इस प्रक्रिया को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश ने जरूर कुछ समय के लिए उठान के काम में बाधा डाली थी, लेकिन अब मौसम साफ होते ही मंडियों में रौनक लौट आई है।
अंबाला में 1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो गई थी जिसे लेकर उपयुक्त ने बताया कि 15 मंडियों में ये कार्य चरण में है 1,45,000 की पर्ची काटी है और इसका उठान भी किया जा रहा है। पिछले हफ्ते बारिश की वजह से उठान नहीं हो पा रहा था लेकिन पिछले 3 से 4 दिनों में मौसम अच्छा होने की वजह से दुबारा से उठान शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि पोर्टल की वजह से कई बार दिक्कतें आती है जिसे ठीक करने के लिए भी नया सिस्टम लगाया गया है और अगर पोर्टल बंद हो जाता है तो फिजिकल गेट पास भी काटे जा सकते है जो बाद में पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा। इसके अलावा फसलों की खरीद और उठान का कार्य पूरी तरह चल रहा ही।