अंबाला-साहा मुख्य मार्ग पर मची अफरा-तफरी, सवारियों से भरी बस डिवाइडर पार कर ट्रक से टकराई

punjabkesari.in Thursday, Jul 16, 2026 - 12:06 PM (IST)

अंबाला : साहा-अंबाला मुख्य मार्ग पर आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अंबाला की ओर से सवारियों से खचाखच भरी एक तेज रफ्तार बस आ रही थी। जैसे ही बस साहा चौक के पास पहुंची, वह अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी ओर चली गई और सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई।

गनीमत रही कि टक्कर के समय ट्रक चालक वाहन के अंदर ही मौजूद था। वहीं, बस में बड़ी संख्या में सवारियां होने के बावजूद किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। समय रहते बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्री सुरक्षित रहे। यह घटना एक बार फिर तेज रफ्तार के खतरों की ओर इशारा करती है। सड़क पर सुरक्षित यात्रा के लिए गति पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static