अंबाला के बजाजा बाजार में Google Pay का झांसा देकर दुकानदार से हजारों की ठगी, CCTV में कैद आरोपी

punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2026 - 04:14 PM (IST)

अंबाला : हरियाणा के अंबाला कैंट से लूट की सनसनीखेज वारदात का मामला सामने आया है। यहां  बजाजा बाजार में गोपाल दी हट्टी के नाम से मनियारी की दुकान में लूट की घटना हुई है।

पीड़ित दुकानदार सुदर्शन कुमार पुत्र गोपाल चन्द निवासी मकान न0 5 कस्तूरबा कालोनी अम्बाला कैन्ट का है। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि हमारी बजाजा बाजार अम्बाला कैन्ट में गोपाल दी हट्टी के नाम से मनियारी के सामान की दुकान है। आज बुधवार दोपहर 2:00 बजे पर हमारी दुकान पर दो लडके मोटर साईकिल पर आये। दुकान पर मै व मेरा भाई विजय कुमार और दुकान पर काम करने वाली लडकियां थी। जिन्होने सारे सामान का रेट पूछा। जिन्होने हमारी दुकान से मनियारी का सामान और नोटो के हार लिये। जिन्होने 100/100 रूपये के नोटो के 4 हार लिये थे। यह सारा सामान 46,350/-रूपये का था। मैने सारे सामान का कच्चा बिल बना कर उन लडको को दे दिया और सामान काउंटर पर रख दिया। उनमें से एक लड़का बाहर मोटर साईकिल पर बैठ गया। मैने उनको पैसे देने के लिये कहा तो लड़के ने कहा कि मैं आपको गुगल-पे कर देता हूँ। 

पीड़ित दुकानदार ने बताया कि लड़के ने कहा कि मैंने आपके स्केनर पर गुगल-पे कर दिये हैं। मैंने अपने लड़के अमित कुमार को फोन करके पूछा कि पैसे आ गये है। मेरे लड़के ने कहा कि पैसे नहीं आये। वह लड़का एक दम सामान उठा कर दुकान से बाहर चला गया। दोनों लड़के मोटर साइकिल पर सवार हो कर भाग गये। हम एक दम दुकान से बाहर आये और जिनका पीछा भी किया। लेकिन दोनों लड़के हमें चकमा देकर भाग गये। जिनकी मोटर साईकिल पर नम्बर हम नोट नही कर सके। मैं दोनों लड़को को सामने आने पर पहचान सकता हूँ। जिनकी हमारी दुकान पर लगे कैमरा में फुटेज भी है। दोनों लड़कों ने हमारी दुकान से सामान खरीदकर हमारे दुकान के स्केनर पर पैसे ना डलवा कर हमारे साथ 45,350/- रूपये की धोखाधड़ी की है। कृप्या करके दोनों लडको के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए और हमारा मनियारी का सामान और पैसों के हार बरामद करवाये जाये। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static