रात में क्लीनिक बंद कर घर लौट रहे डॉक्टर की दर्दनाक हादसे में मौत, सोनीपत में बस ने बुरी तरह रौंदा
punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2026 - 03:16 PM (IST)
सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां क्लीनिक बंद कर घर लौट रहे डॉक्टर भयानक घटना का शिकार हो गए और मौके पर ही सांसे थम गई।
मिली जानकारी के अनुसार,हादसा सांपला चौक बाईपास के पास गुरुवार रात हुआ। मृतक की पहचान डॉ. देवेंद्र सिंह के रुप में हुई है जो कि खरखौदा-मटिंडू रोड पर अपना क्लीनिक चलाते थे। क्लीनिक बंद करने के बाद वह मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। उनके इसी दौरान सांपला चौक बाईपास के पास पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही एक बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डॉ. देवेंद्र सिंह सड़क पर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही खरखौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस बस चालक की तलाश के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।