सोनीपत में थमी शताब्दी एक्सप्रेस की रफ्तार: गोवंश से टकराकर फेल हुआ इंजन, ढाई घंटे तक फंसे रहे यात्री

punjabkesari.in Tuesday, Jul 14, 2026 - 08:27 AM (IST)

सोनीपत: नई दिल्ली से चंडीगढ़ जा रही ट्रेन संख्या 12045 चंडीगढ़ शताब्दी एक्सप्रेस सोमवार रात गोवंश की चपेट से में आने से तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। इंजन की पावर प्रणाली फेल होने के वं कारण ट्रेन को सोनीपत रेलवे स्टेशन पर करीब  ढाई घंटे तक रोकना पड़ा।

इस दौरान यात्रियों को लंबा इंतजार करना  पड़ा, जबकि रेलवे अधिकारियों में भी अफरा-ने तफरी का माहौल रहा रेलवे अधिकारियों के  अनुसार रात करीब 8:15 बजे शताब्दी एक्सप्रेस राठधना और हरसाना कलां रेलवे स्टेशनों के कबीच पहुंची थी। इसी दौरान अचानक गोवंश ट्रेन वं की चपेट में आ गया, जिससे इंजन की पावर प्रणाली में खराबी आ गई। लोको पायलट ने बी सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन को धीमी गति से चलाकर रात 8:34 बजे सोनीपत रेलवे स्टेशन

के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर सुरक्षित पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कंट्रोल, दिल्ली मंडल, आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारी मौके पर सक्रिय हो गए। तकनीकी टीम ने इंजन की खराबी दूर करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद दिल्ली से वैकल्पिक इंजन मंगाया गया।

इस दौरान यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म पर इंतजार करते रहे। वैकल्पिक इंजन पहुंचने के बाद उसे ट्रेन से जोड़ा गया और सभी आवश्यक तकनीकी जांच पूरी की गई। इसके बादरात 10:52 बजे चंडीगढ़ शताब्दी एक्सप्रेस को सुरक्षित चंडीगढ़ के लिए रवाना कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन करीब ढाई घंटे विलंब से चली।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static