हाईटेंशन तारों की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर, मौत

punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2026 - 07:25 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): बिलासपुर इलाके में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से एक 41 वर्षीय ट्रक चालक की मौत हो गई। मृतक चालक सोमवार की रात को अपने ट्रक के ऊपर चढ़ा था, इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली के तारों की जद में आ गया। हादसे के बाद अगली सुबह चालक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक चालक की पहचान 41 वर्षीय अनुज कुमार के रूप में हुई है। अनुज मूल रूप से उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के गांव पेतूआ का रहने वाला था। वह बिलासपुर थाना क्षेत्र में स्थित तेजस कार्गो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी में ट्रक चलाने का काम करता था। सोमवार की रात को उसने अपनी गाड़ी को बिलासपुर इलाके में स्थित श्री श्याम ढाबा के पास खड़ा किया था।

 

सोमवार की रात को किसी काम से अनुज अपने ट्रक के ऊपर चढ़ा था। उसी दौरान ट्रक के ठीक ऊपर से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली की तारें गुजर रही थीं। अंधेरा होने या अंदाजा न मिल पाने के कारण अनुज का शरीर इन तारों से छू गया और वह करंट की चपेट में आ गया। करंट इतना जोरदार था कि अनुज की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे का रात के समय किसी को पता नहीं चल सका। अगले दिन मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे जब लोगों ने उसे बेसुध हालत में देखा, तब जाकर उसकी मौत की जानकारी मिली।  

 

घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर थाने से जांच अधिकारी राजेश अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static