घर में घुसा लुटेरा, महिला को चाकू की नोक पर बनाया बंधक, लूटकर हुआ फरार
punjabkesari.in Monday, Jul 06, 2026 - 07:53 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): सदर थाना एरिया में घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर चाकू की नोक पर लूट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने जब आपबीती सदर थाना पुलिस को बताई तो पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने लूटा गया मोबाइल बरामद किया है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस प्रवक्ता एएसआई संदीप ने बताया कि मामले की जांच अपराध शाखा सेक्टर-39 को सौंपी गई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को सेक्टर-17बी से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मयंक असवाल (32 वर्ष शिक्षा-BBA) निवासी इफको कॉलोनी सैक्टर-17B, गुरुग्राम के रूप में हुई है। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी पर चोरी करने का एक अन्य केस भी गुड़गांव में दर्ज है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
पुलिस के मुताबिक, 3 जुलाई को एक महिला ने थाना सदर गुरुग्राम की पुलिस को शिकायत दी थी कि 2 जुलाई की शाम को सैक्टर-47 में स्थित इसके किराए के कमरे में एक व्यक्ति ने इसको बंधक बनाकर तथा चाकू दिखाकर इसका मोबाइल फोन लूट लिया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था। मामले में अब अपराध शाखा ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।