कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने योगामृत समारोह में नहीं की शिरकत, ये रही बड़ी वजह

punjabkesari.in Saturday, Aug 16, 2025 - 04:46 PM (IST)

टोहाना(सुशील):   शहर के गोगा मेडी स्थल पर आयोजित योगामृत समारोह से कुछ दूरी पर मनरेगा मजदूरों के विरोध के बाद कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी कार्यक्रम में नहीं आएं इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री के बेटे करण प्रताप बेदी ने शिरकत की। नगर परिषद चेयरमैन नरेश बंसल और वाइस चेयरपर्सन प्रतिनिधि बलदेव सैनी पहुंचे।

इस दौरान समाज के लोगों ने गौरव का जोरदार स्वागत किया और अनेक संगठन के लोगों ने अपनी मांगो को लेकर ज्ञापन भी दिया। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी रविवार को नरवाना की अनाज मंडी में सीएम नायब सैनी की रैली को तैयारियों ने व्यस्त होने के कारण नहीं आ पाए।

आपको बता दे की टोहाना ब्लॉक के सैकड़ो मनरेगा मजदूरों ने शहर के टाउन पार्क से प्रदर्शन शुरू करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के कार्यक्रम स्थल की ओर जा रहे थे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया था  जहां उन्होंने कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के खिलाफ नारेबाजी की थी लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया था इसके बाद वे एसडीएम टोहाना व विधायक परमवीर सिंह को ज्ञापन देने के बाद अपने घर चले गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static