कैग ने सरकार के वित्तीय प्रबंधन की अनियमितताएं की उजागर : शैलजा
punjabkesari.in Saturday, Aug 29, 2020 - 08:59 AM (IST)

चंडीगढ़ (बंसल) : हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने वित्तीय प्रबंधन और भ्रष्टाचार को लेकर हरियाणा सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। शैलजा ने कहा कि अभी हाल ही में कैग ने वित्तीय प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए कई अनियमितताएं उजागर की हैं। प्रदेश पर कर्ज लगातार बढ़ता जा रहा है। हजारों करोड़ रुपए ब्याज चुकाने में ही जा रहे हैं। एक तरफ भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार प्रदेश को कर्ज में डुबो रही है, वहीं दूसरी तरफ घोटालों और भ्रष्टाचार को अंजाम देकर जमकर लूट की जा रही है।
शैलजा ने कहा कि अभी हाल ही में मानसून सत्र में आई कैग रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे हुए हैं। हरियाणा सरकार ने चीनी मिलों को नियम तोड़ कर करोड़ों रुपए का कर्ज दिया। चीनी मिलों से पुराना कर्ज वसूले बिना ही नया कर्ज नियमों को ताक पर रखकर दे दिया। प्रदेश में 87 बोर्ड-निगम और सरकारी कंपनियां वित्तीय लेखे जोखे का हिसाब-किताब ही नहीं दे रहीं हैं। सरकारी कंपनियों के कुल 166 वाॢषक लेखे बकाया हैं। 75 मामलों में गैर-कानूनी तरीके से पैसे निकाले गए, लेकिन सरकार ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इससे हरियाणा में व्याप्त भ्रष्टाचार का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कर्ज, ब्याज व भ्रष्टाचार के तले दबे हरियाणा का विकास कैसे होगा?
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
सिंगापुर का पडांग देश का 75वां राष्ट्रीय स्मारक बना, यहीं से नेताजी ने दिया था ‘दिल्ली चलो'' का नारा

सिंगापुर का पडांग देश का 75वां राष्ट्रीय स्मारक बना, यहीं से नेताजी ने दिया था ‘दिल्ली चलो'' का नारा

Recommended News

Damodar Dwadashi: आज करें ये आसान काम, मिलेगा धन और सम्मान

श्रावण का आखिरी उपायः इस दिन भगवान शिव को चढ़ाएं लाल मसूर की दाल, मिलेगा ऐशो-आराम

इमाम हुसैन ने समानता और भाईचारे को बहुत महत्व दिया: प्रधानमंत्री मोदी

बिजनौर में पुजारी बेगराम की हत्या का खुलासा: एक आरोपी गिरफ्तार, मंदिर की जमीन कब्जा करने का पुजारी ने किया था विरोध