हरियाणा बोर्ड परीक्षा में सख्ती: सोनीपत में गत्ते के अंदर नकल सामग्री छिपाकर दे रहा था परीक्षा, UMC दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Jul 16, 2026 - 08:58 AM (IST)

सोनीपत: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कंपार्टमैंट एवं अंक सुधार परीक्षाओं के दौरान बुधवार को मुरथल अड्डा स्थित एक परीक्षा केंद्र पर चेयरमैन स्पैशल फ्लाइंग स्क्वायड ने नकल का मामला पकड़ा। 10वीं कक्षा के सामाजिक अध्ययन की परीक्षा दे रहे एक छात्र के पास से नकल सामग्री बरामद होने पर उसके खिलाफ अनुचित साधनों (यू.एम.सी.) का मामला दर्ज किया गया। बोर्ड की फ्लाइंग टीम ने पी.एम. श्री राजकीय गर्ल्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल, मुरथल अड्डा स्थित परीक्षा केंद्र का औचक

निरीक्षण किया। जांच के दौरान छात्र राहुल की गतिविधियां संदिग्ध मिलने पर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में पेपर बोर्ड के भीतर छिपाकर रखी गई अंग्रेजी में लिखी नकल सामग्री बरामद हुई जिसे टीम ने मौके पर ही जब्त कर लिया।

बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि कंपार्टमेंट एवं अंक सुधार परीक्षाओं में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर लगातार औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं और नकल या अन्य अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static