गोल्फ कोर्स रोड पर तेज रफ्तार का कहर, डिवाइडर से टकराई कार, 2 बच्चों सहित 5 घायल

punjabkesari.in Wednesday, Aug 19, 2026 - 01:20 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): गोल्फ कोर्स रोड पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। सेक्टर-55 एरिया में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एक महिला की हालत गंभीर है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो गाड़ी में सवार दो महिलाएं व एक पुरूष शराब के नशे में थे। घटना आज सुबह करीब चार बजे हुई। घटना के बाद चीख पुकार मच गई जिसके बाद राहगीरों ने घायलों की मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही सेक्टर-56 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

 

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दुर्घटना के बाद पति-पत्नी दो बच्चे व एक अन्य महिला गाड़ी में फंस गए थे। गाड़ी के शीशे तोड़कर उन्हें मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल एक महिला की हालत गंभीर है जिसे निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में घायलों के बयान लिए जा रहे हैं। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static