हरियाणा में कार ने महिला को कुचला, देवर-देवरानी और बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर लौट रही थी घर

punjabkesari.in Sunday, Mar 17, 2024 - 11:26 AM (IST)

पानीपत : पानीपत जिले के सनौली कस्बे में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पर देवर, देवरानी, भाभी और 3 साल का बच्चा बाइक से नीचे गिर गए। नीचे गिरने पर कार भाभी के ऊपर से गुजर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया है। वहीं आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अर्जुन नगर का रहने वाला है। वह अपनी पत्नी गुड़िया और भाभी खुशबू व भतीजा सावन के साथ बाइक पर सवार होकर गांव कुराड़ से पानीपत की ओर जा रहा था। जब वह पानीपत-शामली हाइवे पर थे, तो कुराड़ रोड के पास पानीपत की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगते ही वे सभी बाइक से नीचे गिर गए। नीचे गिरने पर पीछे बैठी भाभी खुशबू के ऊपर से कार चढ़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार लेकर आरोपी भाग गया।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static