Yamunanagar: Satellite ने बताया खेत से उठ रहा है धुआं, पता चलते ही भागकर पहुंचे Officers...किसान पर गिरी गाज

punjabkesari.in Tuesday, Oct 15, 2024 - 09:50 AM (IST)

यमुनानगर : यमुनानगर जिले के एक गांव में अपने खेत पर काम करने पहुंचे किसान के साथ कांड हो गया। उसके खेत पहुंचने के बाद वहां से अचानक धुआं उठने लगा। धुआं उठने की बात अधिकारियों के कानों तक पहुंची तो वे भागकर यहां पहुंचे। इसके बाद अधिकारियों ने किसान पर केस दर्ज करवा दिया। जब किसान से इस बारे में पूछा गया तो उसने बताया मैं तो केवल पराली जला रहा था। हालांकि यह गैरकानूनी है।

जिला कृषि उपायुक्त आदित्य प्रताप डबास ने 12 अक्टूबर को बताया कि घिलौर गांव में रणवीर सिंह के खिलाफ अपने सवा एकड़ खेत पर पराली जलाने पर रदौर थाने में वायु (प्रदूषण रोकथाम एवं नियंत्रण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत एक मामला दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यमुनानगर जिले में पराली जलाने को लेकर इस सीजन में दर्ज की गई। यह पहली एफआईआर है। इस सीजन में पराली जलाने और वायु की गुणवत्ता पर उसके प्रभाव के मुद्दे को ध्यान में रखते हुए हरियाणा के मुख्य सचिव टी वी एस एन प्रसाद ने हाल में सभी उपायुक्तों एवं संभागीय आयुक्तों को राज्यभर में ऐसी घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static