बीस करोड़ की संपत्ति जब्त के मामले को विधायक ने बताया विरोधियों की साजिश

punjabkesari.in Monday, Sep 09, 2019 - 10:37 PM (IST)

पानीपत(अनिल कुमार): रविवार को एक खबर मिली कि समालखा के विधायक रविन्द्र मछरौली ने बैंक से 20 करोड़ के करीब का कर्ज लिया था। कर्ज नहीं चुकाया तो बैंक ने रविन्द्र की प्रॉपर्टी जब्त कर ली। वहीं समालखा के विधायक रविन्द्र मछरौली ने मीडिया के सामने दावा किया है कि किसी बैंक से कोई लोन नहीं लिया ये झूठी खबर है। रविन्द्र के मुताबिक ये क्षेत्र के विरोधी नेताओं की साजिश है।


रविन्द्र ने बताया कि पिछले चुनाव में भी अफवाहें फैलाई गई थी। रविन्द्र के मुताबिक उनके खिलाफ षड्यंत रचा गया ये कोरा झूठ है। रविन्द्र मछरौली ने कहा कि अपने वकील से सलाह कर वो उनको बदनाम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। रविन्द्र मछरौली के मुताबिक हल्के की जनता चुनाव में उनके खिलाफ षडयंत्र रचने वालो को सबक सिखाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static