कैथल में समय से पहले रावण का पुतला जलाने वाले शरारती तत्वों पर मामला हुआ दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Oct 06, 2022 - 08:58 PM (IST)

कैथल(जयपाल): रावण दहन से पहले ही दशानन के पुतले में आग लगाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई भी शुरू कर दी है। हैरानी की बात यह है कि जब शरारती तत्वों ने पुतले में आग लगाने की कोशिश की तो उस दौरान पुतले के अंदर एक कारीगर काम कर रहा था, जो बाल बाल बच गया। इस मामले के बाद कैथल पुलिस पर भी सवाल खड़े हुए थे।

 

ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों की लापरवाही भी आई सामने

 

कैथल पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद ने बताया कि दशहरे पर रावण दहन से पहले कुछ शरारती तत्वों ने शहर में धार्मिक भावनाओं को भड़काने के लिए शरारत करते हुए रावण के पुतले में समय से पहले आग लगाने की कोशिश की थी। बाद में आरोपी पुतले को गिराकर फरार हो गए थे। इस घटना से लोगों की भावनाओं को ठेस  पहुंची है। उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों की लापरवाही की शिकायत को लेकर भी जांच की जाएगी।

 

घटना के दौरान बाल-बाल बचा था काम कर रहा कारीगर

 

बता दें कि बीते दिन दशहरे के त्योहार पर शहर चंदाना गेट स्थित रामलीला ग्राउंड में कुछ असामाजिक तत्वों ने रावण दहन से पहले ही शरारत करते हुए रावण के पुतले को आग लगा दी थी। इस घटना में पुतले के अंदर काम कर रहा कारीगर हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचा था। हैरानी की बात है की जब यह घटना हुई तो कैथल पुलिस के कर्मचारी भी मौके पर मौजूद थे, जो मूकदर्शक बनकर देखते रहे। पुलिस वालों के सामने ही शरारती तत्व रावण के पुतले को समय से पहले आग लगाकर आराम से निकल गए। इस कार्यक्रम में जिला उपायुक्त संगीता तेतरवाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रही थी।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static