CREST फंड घोटाले में CBI ने दाखिल की पहली चार्जशीट, 13 आरोपी नामजद

punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2026 - 01:05 PM (IST)

हरियाणा डेस्क : केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसाइटी (CREST) से जुड़े 75.34 करोड़ रुपये के घोटाले मामले में अपनी पहली चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह चार्जशीट चंडीगढ़ स्थित विशेष सीबीआई अदालत में  दाखिल की गई। इस मामले में कुल 13 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

 सीबीआई द्वारा दायर चार्जशीट में आरोपियों में IDFC फर्स्ट बैंक के पांच अधिकारी, CREST के दो कर्मचारी, दो कथित शेल कंपनियां और चार निजी व्यक्ति शामिल हैं। फिलहाल सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।

जांच के दौरान सीबीआई को पता चला कि CREST के बैंक खातों से कथित आपराधिक साजिश के तहत 75.34 करोड़ रुपये की सरकारी राशि निकाली गई। आरोप है कि बैंक अधिकारियों ने CREST के कुछ कर्मचारियों के साथ मिलकर इस रकम को विभिन्न निजी संस्थाओं और अन्य खातों में स्थानांतरित किया। सीबीआई ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static