केंद्र सरकार 2023 तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति को पूरी तरह से लागू करने की योजना बना रही है: बंडारू दत्तात्रेय

punjabkesari.in Friday, Nov 25, 2022 - 07:43 PM (IST)

गोहाना(सुनील): राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को केंद्र सरकार पूर्ण रूप से लागू करने की योजना बना रही है। वहीं हरियाणा सरकार इसे 2025 तक लागू कर देगी। यह प्रदेश के लिए एक अच्छा संदेश है।

 बता दिं कि राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शुक्रवार को गोहाना के खानपुर स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में अयोजित राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में  शिरकत की। इस दौरान उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की पुस्तक का विमोचन किया गया।

उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति बहुत ही महत्वपूर्ण है और इस नीति में स्थानीय भाषा हिंदी को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि खासतौर से महिलाओं को शिक्षा पर ध्यान देते हुए आगे बढ़ना चाहिए। शिक्षा पूरी होने के बाद रोजगार की तरफ कदम बढ़ाना चाहिए। क्योंकि महिलाओं में कई तरह के हुनर जन्म से ही होते हैं, जैसे खाने खाना बनाने में महिलाएं बहुत ही निपुण होती हैं।

बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि शिक्षकों को भी डिजिटल युग में आगे बढ़ते रहना चाहिए। क्योंकि आज के समय मोबाइल में सब कुछ मौजूद है। जिससे संसार के बारे में जानकारी ली जा सकती है। उन्हें नई शिक्षा नीति के स्वरूप अपने आप को भी बदलना होगा और युवा पीढ़ी को अच्छे से शिक्षित कर उसे देश का व प्रभावशाली व्यक्तित्व बनाने के लिए मेहनत करना होगा। क्योंकि गुरु ही बच्चे का जीवन बदलकर उसे महान बना सकते है।  इस अवसर पर उनके साथ कार्यक्रम में वरिष्ठ अतिथि के के तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वक्ता सीता राम व्यास और हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष प्रोफेसर कैलाश चंद्र शर्मा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहें।  

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Recommended News

Related News

static