Haryana में सुबह- शाम हो रहा ठंड का एहसास, कल से मौसम में बदलाव संभव; पढ़ें आज की ताजा Update

punjabkesari.in Wednesday, Oct 23, 2024 - 11:22 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में पिछले एक सप्ताह में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। इस बार ठंड की शुरुआत भी देरी से हुई है। न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आई है, लेकिन अधिकतम तापमान अभी भी 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है। 

बता दें कि अभी दिन की गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। जबकि सुबह-शाम हल्की ठंड पड़ रही है। मौसम में नमी के कारण प्रदेश के 10 से ज्यादा शहरों में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। हालात ऐसे हैं कि कुछ जगहों पर सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार 28 अक्टूबर तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। हालांकि 24 अक्टूबर से मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा। इस बार नवंबर के पहले सप्ताह में ठंड शुरू हो सकती है। आईएमडी चंडीगढ़ के अनुसार बुधवार को हरियाणा के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। कल मौसम में बदलाव संभव है। 


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static