महिला एडवोकेट से ठगी, पुलिस ने की दोनों ठगों की फुटेज वायरल
punjabkesari.in Saturday, Mar 26, 2022 - 09:24 AM (IST)
अंबाला: शहर में महिला एडवोकेट से ठगी का मामला सामने आया था। पुलिस ने शातिर बदमाशों की फुटेज वायरल कर दी है। 27 जनवरी को मानव चौक के पास एसबीआई एटीएम में कार्ड बदलकर लगाई थी 40 हजार की चपत।
मानव चौक के पास स्टेट बैंक आफ इंडिया के एटीएम बूथ में महिला एडवोकेट राखी बनवाल के एटीएम कार्ड को बदलकर 40 हजार रुपये का चूना लगाने वाले 2 ठगों की फुटेज वायरल हुई है। इन दोनों ठगों ने 27 जनवरी की दोपहर करीब पौने 1 बजे उस समय एडवोकेट का कार्ड बदल दिया जब वह वहां रुपये निकालने गई थी। कार्ड बदलने के बाद ठग वहां से भाग गए इसके 10 मिनट बाद राखी के मोबाइल फोन पर 10-10हजार रुपये ट्रांजेक्शन के चार मैसेज आए। थाना पुलिस ने राखी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। ो
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
सबसे बड़ा साइबर फ्रॉड : प्रॉपर्टी कारोबारी को ठगों ने लगाया 17 करोड़ का चूना, जमीन बेचकर मिली थी रकम