आशा वर्कर्स के लिए राहत भरी घोषणा, मानदेय में 2100 रुपये बढ़ोतरी के साथ मिलेगी ये सुविधा

punjabkesari.in Thursday, Oct 19, 2023 - 06:13 PM (IST)

चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी): बीते कई दिनों हरियाणा सरकार के खिलाफ मानदेय बढ़ाने को लेकर प्रदर्शन कर रहीं आशा वर्कर्स के लिए राहत भरी खबर आई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आशा वर्कर्स के मानदेय में 2100 रुपये की बढ़ोतरी कर 6100 रुपये मासिक और सेवानिवृति पर 2 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर ने ये घोषणा हरियाणा आशा वर्कर्स पदाधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान की।

उन्होंने कहा कि आशा वर्कर की प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी करने के लिए भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को पत्र लिखा जाएगा। गौरतलब है कि आशा वर्कर को पहले ही, कार्य के दौरान मृत्यु होने पर पर 3 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाती है।

इस दौरान बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुपमा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ अमित अग्रवाल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा के मिशन निदेशक राज नारायण कौशिक और आशा वर्कर प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी भी मौजूद रहें।

                                 (हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
                                 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Saurabh Pal

Related News

static