वंदे भारत एक्सप्रेस का मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया स्वागत

punjabkesari.in Thursday, Oct 13, 2022 - 02:46 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी):  चंडीगढ़ में वंदे भारत एक्सप्रेस का मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वागत किया। इसके साथ ही चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद हिमाचल भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन तथा अन्य गणमान्य ने वंदे भारत ट्रेन के चंडीगढ़ पहुंचने पर स्वागत किया। हिमाचल महासभा चंडीगढ़ की पूरी टीम सभा के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह के नेतृत्व में स्टेशन पर हाजिर रहे और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हिमाचल वासियों को लिए दिए गए इस तोहफे को लेकर धन्यवाद किया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ उनके मंत्रिमंडल के मंत्री और चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के सीनियर नेता वंदे भारत ट्रेन में चंडीगढ़ से अंबाला तक का सफर के लिए सवार हुए। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के पहुंचने पर स्वागत के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव में सरकार का 75 ऐसी ट्रेन चलाने का फैसला है। केंद्र सरकार के इस फैसले से देश की प्रगति को नई दिशा मिलेगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static