मासूम को यूं खींच ले गई मौत, सोहना से सामने आया दिल दहला देने वाला हादसा

punjabkesari.in Sunday, Jun 21, 2026 - 02:06 PM (IST)

सोहना (सतीश कुमार) : सोहना क्षेत्र के गांव भोगपुर मंडी के पास नहर पर बने पुल पर बीती रात एक हादसा हो गया। पुल पार करते समय एक युवक अपनी बाइक, मां और छोटे भाई के साथ नहर में गिर गया। हादसे में युवक और उसकी मां को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि उसका 8 वर्षीय भाई की नहर में डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक गांव भोगपुर निवासी शादाब अपनी मां तथा छोटे भाई को दवाई दिलाने के लिए गांव सिलानी गया था। शनिवार रात जब वह वापस अपने गांव लौट रहा था, तब गुड़गांव नहर पर बने अस्थायी पुल को बाइक से पार करते समय उसका संतुलन अचानक बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ते ही बाइक सवार सभी लोग नहर में जा गिरे। हादसे के बाद शादाब और उसकी मां किसी तरह नहर से बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन 8 वर्षीय सद्दाम पानी के तेज बहाव में बह गया। परिजनों ने तत्काल उसकी तलाश शुरू की और मदद के लिए शोर मचाया। करीब चार घंटे की कड़ी मक्कत के बाद नहर के अंदर से डेढ़ बॉडी बरामद की गई है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static