मौत बनकर दौड़ा कैंटर, ई-रिक्शा चालक की एक झटके में ले गया जिंदगी, हादसा देख दहले लोग
punjabkesari.in Thursday, Jun 18, 2026 - 12:48 PM (IST)
फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के बाटा चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार आयशर कैंटर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर कैंटर को रुकवाया और चालक को पकड़ लिया।
इसके बाद आरोपी चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।