हरियाणा में ठंडी हवाएं चलने से छूटी कंपकपी, 3.5 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा ये स्थान, इस दिन से ओर बढ़ेगी ठंड

punjabkesari.in Saturday, Dec 06, 2025 - 09:11 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में तापमान में लगातार गिरावट जारी है। उत्तर-पश्चिमी से हवाएं चल रही हैं। अब तो ठंड के साथ पाला जमना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में 8 दिसंबर तक उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं नमी कम होने के कारण अभी धुंध या कोहरे का असर देखने को नहीं मिला है। 


PunjabKesari

हरियाणा का सबसे ठंडा स्थान रहा नारनौल

रिपोर्ट के अनुसार नारनौल हरियाणा का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हिसार में 3.7 डिग्री, करनाल में 7.0 डिग्री, अंबाला में 7.7 डिग्री और चंडीगढ़ में 6.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान में 1.1°C की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं कुछ दिनों में सूबे के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखी जाएगी। हवाओं के चलते सुबह और देर रात के समय कंपकंपी बढ़ेगी।

इस दिन से ओर बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। 8 दिसंबर को फिर से ठंड बढ़ सकती है। तापमान में गिरावट के चलते दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static