सीआईए ने दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, लाखों रुपए की अफीम बरामद

punjabkesari.in Tuesday, May 09, 2023 - 06:13 PM (IST)

डबवाली(संदीप): सीआईए डबवाली पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गुरु नानक नगर डबवाली क्षेत्र से दो युवकों को करीब पांच लाख रुपए की 2 किलो 200 ग्राम अफीम सहित काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिनेश कुमार पुत्र दसई निवासी झारखंड व महेंद्र सिंह पुत्र सुरेश कुमार निवासी बिहार के रूप में हुई है।

सीआईए डबवाली प्रभारी के मुताबिक सीआईए पुलिस टीम के सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गुरु नानक नगर मंडी डबवाली क्षेत्र में गश्त के दौरान मौजूद थी। इसी दौरान सामने से दो युवकों ने पुलिस पार्टी को देखकर वापस मुडक़र भागने का प्रयास किया तो शक के आधार पर पुलिस ने उक्त युवकों को काबू कर लिया। जिसके बाद राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उनके कब्जा से 2  किलो 200 ग्राम अफीम बरामद हुई। सीआईए प्रभारी सहायक उप निरीक्षक प्रेम कुमार ने बताया की पकड़े गए युवकों के खिलाफ थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि उक्त अफीम झारखंड क्षेत्र से लाई गई थी और उसे डबवाली के साथ लगते पंजाब क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

                    (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)             

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Recommended News

Related News

static