यमुनानगर में खैर तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 66 पीस के साथ करीब 30 क्विंटल लकड़ी की बरामद

punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2026 - 09:45 AM (IST)

यमुनानगर (परवेज खान) : हरियाणा के यमुनानगर में खैर तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। नाकाबंदी के दौरान वन विभाग, वाइल्डलाइफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक पिकअप गाड़ी को रोककर तलाशी ली। तलाशी में गाड़ी से खैर के 66 पीस, करीब 30 क्विंटल लकड़ी बरामद हुई कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि पिकअप चालक फरार हो गया।

वाइल्डलाइफ विभाग के इंस्पेक्टर लीलू राम की शिकायत पर प्रतापनगर थाना में पांच तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पिछले 45 दिनों में संयुक्त टीम खैर तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे पांच वाहनों को पकड़ चुकी है, जिनमें स्कॉर्पियो, पिकअप और ट्रक शामिल हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान जाटांवाला गांव निवासी रियासत के रूप में हुई है। जांच में खुलासा हुआ है कि खैर के पेड़ खिल्लावाला, चिकन और कांसली गांव से अवैध रूप से काटे गए थे फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश जारी है और विभाग ने साफ किया है कि अवैध कटान और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static