हरियाणा: आज से काम पर लौटेंगे क्लर्क, 42 दिन बाद हड़ताल स्थगित, CM के साथ बैठक में फैसला
punjabkesari.in Wednesday, Aug 16, 2023 - 07:21 AM (IST)

भिवानी: हरियाणा में 42 दिन बाद क्लर्कों की हड़ताल (clerks strike) खत्म हो गई। देर रात मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Chief Minister Manohar Lal Khattar) के साथ एसोसिएशन पदाधिकारियों की मीटिंग में क्लर्क हड़ताल वापसी पर मान गए। मीटिंग में सरकार की ओर से 21,700 पे स्केल का ऑफर दिया गया, लेकिन एसोसिएशन ने इसे ठुकरा दिया। काफी मंथन के बाद तय हुआ कि इस मामले में 2 रिटायर्ड IAS अधिकारियों समेत चार से पांच सदस्यों की कमेटी बनाई जाएगी। यह कमेटी 3 महीने क्लर्कों की सभी मांगों पर चर्चा करेगी।
गौर रहे कि हरियाणा में क्लर्क एसोसिएशन(clerk association) के बैनर तले राज्य में लगभग 15 हजार से अधिक क्लर्क 5 जुलाई से हड़ताल पर थे। हड़ताली कर्मचारियों पर सरकार काम नहीं तो वेतन नहीं का नियम पहले ही लागू कर चुकी है। हड़ताल को तोड़ने के लिए सरकार ने अब एस्मा लगाया है। इसके तहत कोई भी सरकारी कर्मचारी हड़ताल में शामिल नहीं हो सकता। हड़ताल पर चले रहे क्लर्कों को मनाने के लिए अब तक 5 दौर की मीटिंग हो चुकी हैं।
हालांकि सरकार ने देर रात हुई मीटिंग से पहले एस्मा (हरियाणा आवश्यक सेवा-अनुरक्षण अधिनियम) लगा दिया था। मुख्य सचिव संजीव कौशल (Chief Secretary Sanjeev Kaushal) की ओर से शनिवार को हड़ताली कर्मचारियों पर एस्मा लगाने का आदेश जारी कर दिए थे, लेकिन अब सरकार ने इसे वापस ले लिया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
हरियाणा-पंजाब में पानी को लेकर तकरार, कांग्रेस MLA बोले- इस पर कड़ा स्टैंड ले CM, जल्द बुलाई जाए बैठक
