मिशन मून की सफलता पर सीएम व डिप्टी सीएम ने दी देश वासियों को बधाई, खट्टर बोले- अरे वाह मजा आ गया
punjabkesari.in Wednesday, Aug 23, 2023 - 07:07 PM (IST)

चंडीगढ़ः भारत का मिशन मून सफल हो गया है। चंद्रमा पर जैसे ही लैंडर की सफलता पूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग हुई पूरा देश खुशी से झूम उठा। वहीं चंद्रयान-3 की सफलता पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोशल साइट एक्स पर पोस्ट कर खुशी जाहिर की है।
नमामि शशिनं सोमं शम्भोर्मुकुटभूषणम्।
— Manohar Lal (@mlkhattar) August 23, 2023
आज चंद्रयान की सफलता के साथ हर भारतवासी तथा चंडीगढ़ से मैं भी इतिहास के उस पल का साक्षी बना जिसने हम सभी का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया।
चन्द्रमा के अभेद्य दक्षिणी ध्रुव को भेदकर भारतीय वैज्ञानिकों ने यह सिद्ध कर दिया कि वे तकनीक के मामले… pic.twitter.com/SOq7Z0CBnN
मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में एक संस्कृत का श्लोक भी लिखा है। ‘नमामि शशिनं सोमं शम्भोर्मुकुटभूषणम्’ इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा कि “आज चंद्रयान की सफलता के साथ हर भारतवासी तथा चंडीगढ़ से मैं भी इतिहास के उस पल का साक्षी बना। जिसने हम सभी का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। चन्द्रमा के अभेद्य दक्षिणी ध्रुव को भेदकर भारतीय वैज्ञानिकों ने यह सिद्ध कर दिया कि वे तकनीक के मामले में पूरे विश्व से आगे निकल चुके हैं। इस पूरे मिशन को अपने अथक परिश्रम के बल पर सफल बनाने तथा भारत माता का मस्तक ऊंचा करने वाली टीम के हर सदस्य को मैं नमन करता हूँ। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त व दूरदर्शी नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता के मार्ग पर तेजी से चलते हुए नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। वंदे मातरम्” !
वाह! मजा आ गया...
— Manohar Lal (@mlkhattar) August 23, 2023
बहुत ख़ुशी हो रही है, आज चंद्रमा पर भारत का तिरंगा फहरा रहा है@isro#Chandrayaan_3 pic.twitter.com/9DKYOILVsC
वहीं डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भी सोशल साइट एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में सभी देश वासियों व चंद्रयान-3 से जुड़ी पूरी इसरो की टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
विश्व विजयी तिरंगा प्यारा, अब चंद्रमा हमारा🚀🇮🇳
— Dushyant Chautala (@Dchautala) August 23, 2023
चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में सफलतापूर्वक पहुंचने वाला भारत विश्व का पहला देश बन गया। चंद्रयान-3 की लैंडिंग ने इतिहास रच दिया,आज हिंदुस्तान के लिए गौरव का दिन। यह ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण सफलता हमारे वैज्ञानिकों के दृढ़… pic.twitter.com/BdCVr3VaIs
अपनी पोस्ट में खुशी जाहिर करते हुए दुष्यंत चौटाला ने लिखा ‘विश्व विजयी तिरंगा प्यारा, अब चंद्रमा हमारा। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में सफलतापूर्वक पहुंचने वाला भारत विश्व का पहला देश बन गया। चंद्रयान-3 की लैंडिंग ने इतिहास रच दिया,आज हिंदुस्तान के लिए गौरव का दिन। यह ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण सफलता हमारे वैज्ञानिकों के दृढ़ संकल्प,परिश्रम और त्याग का प्रतीक है। देशवासियों एवं #Chandrayaan-3 से जुडी इसरो की पूरी टीम को बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)