अब बल्लभगढ़ से बढ़कर पलवल तक चलेगी मेट्रो, लोगों ने जताया मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार

punjabkesari.in Sunday, Jun 25, 2023 - 04:47 PM (IST)

पलवल (गुरुदत्त गर्ग) : प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का गदपुरी में आयोजित गौरवशाली भारत रैली में पहुंचने पर मंच पर जोरदार स्वागत किया गया। मंच पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा व डॉ. बनवारी लाल के अलावा फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के तमाम विधायक और पलवल व फरीदाबाद के भाजपा जिला अध्यक्ष चरणसिंह तेवतिया और गोपाल शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। सीएम का सबसे पहले फूल मालाओं से व उसके बाद बुके और पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। उसके पश्चात सामूहिक रूप से बड़ी माला मुख्यमंत्री को पहनाई गई। 

केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा देशभर में महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत अलग-अलग कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी के तहत अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में गौरवशाली भारत रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत पलवल जिले के गदपुरी गांव में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के जनता के लिए गौरवशाली भारत रैली का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्र सरकार की पिछले 9 साल की उपलब्धियों को गिनवाया गया।

गौरवशाली भारत रैली में क्षेत्रीय नेताओं की मांग पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मेट्रो लाइन को बल्लभगढ़ से बढ़ाकर पलवल तक करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री के द्वारा इस घोषणा के बाद मंच पर बैठे हुए तमाम भाजपा कार्यकर्ता और नेता गदगद हो गए और उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

लोकसभा क्षेत्र के इस बड़ी रैली में संख्या की दृष्टि से तो हजारों की तादाद में लोग यहां पहुंचे लेकिन जब रैली में शामिल लोगों से उनका आने का उद्देश्य और मुख्यमंत्री ने मंच से क्या बोला यह कुछ पूछा तो कोई भी जवाब दे ना सका। बताया गया कि भारतीय पार्टी के नेताओं ने अपनी ताकत दिखाने के लिए फैक्ट्रियों से वर्करों को बुलाया था। जिनका नरेली से तो मतलब था लेकिन भारतीय जनता पार्टी से कोई मतलब था।

ये भी पढें...
दुष्यंत चौटाला पर फिर बिफरी पूर्व विधायक प्रेमलता, कहा - बिना काम किये ही श्रेय लेना चाहते हैं उचाना विधायक

पलवल के पूर्व विधायक सुभाष चौधरी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के द्वारा बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो रेलवे लाइन बढ़ाने की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मेट्रो सेवा की पलवल की जनता को बहुत जरूरत थी। पलवल की जनता को इसका बहुत बड़ा लाभ मिलेगा। साथियों ने कहा कि पलवल क्योंकि कृषि और कृषक बहुल जिला है और यहां की जनता के लिए यमुना पर बैराज बनाए जाने से पलवल के किसानों को बहुत अधिक लाभ होगा। उन्होंने कहा कि यमुना पर रहीमपुर के आसपास यमुना बैराज बनाया जाना चाहिए।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Related News

static