सीएम फ्लाइंग टीम ने राशन डिपो पर छापेमारी -छापेमारी के दौरान डिपो पर कम पाया 101 क्विंटल गेहूं

punjabkesari.in Wednesday, Apr 05, 2023 - 07:43 PM (IST)

पुन्हाना, (ब्यूरो): सीएम फ्लाइंग रेवाड़ी व गुप्तचर विभाग की टीम ने बुधवार को पुन्हाना के मनाौता गांव के सरकारी राशन डिपो पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान डिपो से 101 क्विंटल गेहूं कम पाया गया। मौके से डिपो होल्डर फरार हो गया। कानूनी कार्रवाई के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर ने पुन्हाना थाना में शिकायत दे दी है।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

सीएम फ्लाइंग के एएसआई सचिन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को उनकी टीम ने मानौता गांव के इरफान डिपो होल्डर के डिपो पर छापेमारी की। डिपो होल्डर के पास मानौता सहित नंगला जमालगढ, रानौता, खेड़ला पुन्हाना, नीमखेडा के डीपो एटेच है। पांच डिपो के निरीक्षण के बाद मशीन में 101 क्विंटल गेंहू कम पाया गया। एएसआई सचिन ने बताया कि डीपो होल्डर के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर ने पुन्हाना थाना मे शिकायत दे दी है। कार्यवाही के दौरान सीएम फलाइंग से एएसआई सुनील, एएसआई कंवरपाल, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से इंस्पेक्टर निकेश, इरशाद सहित गुप्तचर विभाग से एसआई शशिकांत मौजूद रहे।

 

गरीबों का हक डकारने वाले डिपो होल्डर पर बेशक सीएम फलाइंग लगातार कार्रवाई कर रही हो लेकिन सीएम फ्लाइंग की नजर शहर के डिपो होल्डर पर नहीं है। शहर के कई डिपो होल्डर के डिपो पुन्हाना अनाज मंडी में खुले हुए है। जिनके राशन के बारे में पात्र लोगों को पता ही नहीं चल पाता।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pawan Kumar Sethi

Recommended News

Related News

static