सीएम फ्लाइंग टीम ने अनाज डिपो पर की छापेमारी, कई किलो अनाज मिला कम, एक युवक काबू

punjabkesari.in Tuesday, Feb 21, 2023 - 04:21 PM (IST)

यमुनानगर(सुमित): सीएम फ्लाइंग टीम ने अनाज डिपो पर छापेमारी की। इस दौरान डिपो में 87 किलो आटा और 5 किलो चीनी कम पाई गई। पुलिस ने अनाज होल्डर के खिलाफ केस दर्ज उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि शहर में सीएम फ्लाइंग की दबिश का सिलसिला जारी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने जगाधरी की इशोपुर कॉलोनी के एक डिपो पर रेड डाली। इस दौरान अधिकारियों ने डिपो में कागजात खंगाला तो उसमें काफी कमियां पाई गई। साथ ही अनाज भी कम पाए गए। ऐसे कई मामले शहर से आए दिन निकलकर सामने आ रहे है। छापेमारी के बावजूद घपलेबाजी करने वाले लोगों की संख्या कम नहीं हो रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)        

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Recommended News

Related News

static