प्लाईवुड उद्योगपतियों को सीएम ने दी बड़ी राहत, अब 2 की जगह 1 % देना होगा मार्केट टैक्स

punjabkesari.in Sunday, Oct 08, 2023 - 07:35 PM (IST)

यमुनानगरः मुख्यमंत्री मनोहर लाल इन दिनों प्रदेश के विभिन्न जिलों में जाकर जनसंवाद कार्यक्रम के जरिए आम लोगों से सीधे रुबरु हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज युमनानगर जिले में जनसंवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई जनहित में घोषणाएं की।

इस दौरान सीएम ने प्लाईवुड इंडस्ट्री को बड़ी राहत दी है। सीएम ने व्यापारियों की मांग को देखते हुए लकड़ी खरीद पर मार्केट फीस 2 प्रतिशत से घटा कर 1 प्रतिशत कर दी है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से प्लाईवुड व्यापारियों को करीब 8 करोड़ रुपये का सालाना लाभ होगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिले में 15 सड़कों को मंजूरी दी। इनमें से 8 सड़कों पर वर्तमान में कार्य जारी है। शेष 7 सड़कों पर शीघ्र ही टेंडर निकाला जाएगा।

                 (हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
                (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Saurabh Pal

Related News

static