हथिनीकुंड बैराज विवादः खट्टर ने भगवंत मान को कहा जोकर, केजरीवाल को दी गंवार की संज्ञा

punjabkesari.in Sunday, Jul 16, 2023 - 05:48 PM (IST)

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में आई बाढ़ के चलते तीनों प्रदेशों के नेताओं में शुरु हुआ आरोप-प्रत्यारोप का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को रोहतक पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पंजाब के मुख्यमंत्री और इशारों इशारों में दिल्ली के मुख्यमंत्री पर खूब हमला बोला। सीएम मनोहर ने पंजाब के मुख्यमंत्री को जोकर तक कह डाला।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से पंजाब के मुख्यमंत्री ने हरियाणा को पानी देने की बात मस्करी भरे लहजे में कही है, यह बात कोई जोकर ही कह सकता है और यह उनका व्यवसाय है। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल का बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि पानी नदियों में छोड़ा जाता है नहरों में नहीं, यह लोग बिना सोचे समझे अनपढ़ गावरों  जैसी बात कर रहे हैं। अगर कोई अनपढ़ गवार के लिए कोई पीएचडी की डिग्री हो तो इस तरह के लोगों के लिए वह सही रहेगी। आपदा के समय राजनीति नहीं होनी चाहिए। इस तरह की बात कहना ओछी मानसिकता को दर्शाता है।

इसके साथ ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ के कारण हुई तबाही के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए मदद का हाथ बढ़ाया है। सीएम ने कहा कि अगर दिल्ली सरकार भी उनसे अपेक्षा रखती है तो वह उनकी भी मदद के लिए पीछे नहीं हटेंगे। इस सीएम खट्टर ने हरियाणा में चल रही क्लार्कों  की हड़ताल का बातचीत के माध्यम से निपटारा करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि अगर एसवाईएल बनी होती तो आज पंजाब नहीं डूबता। पंजाब और दिल्ली के कारण हरियाणा के कई जिले बाढ़ की चपेट में आए हैं। अब वह यमुना नदी की जांच करवा रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री आज प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज रोहतक दौरे के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान पंजाब और दिल्ली के मुख्यमंत्रियों पर जमकर हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने कहा की बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है जिस पर किसी का कोई वश नहीं है। पानी हमेशा नेचुरल फ्लो में ही जाता है जहां तक दिल्ली के मुख्यमंत्री के हरियाणा द्वारा दिल्ली में बाढ़ लाने की बात कही है, उससे स्पष्ट होता है कि इस तरह की बातें कोई अनपढ़, गवांर ही कर सकता है। अगर अनपढ़ गवार की पीएचडी डिग्री हो तो वह इस तरह के बयान देने वाले नेताओं को दी जा सकती है। उन्होंने मुख्यमंत्री पंजाब को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री जोकर हैं और यह उनका व्यवसाय है। इस समय भगवंत मान द्वारा   हरियाणा को पानी दिए जाने की जो बात  कही है यह ओछी मानसिकता है। आपदा के समय इस तरह के बयान बाजी छोटी मानसिकता के लोग ही करते हैं।  इसके साथ ही उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि आपदा के समय हम सबको लोगों की भलाई के लिए आपस में मिलकर काम करना चाहिए। ऐसे समय में राजनीति करना मानवता के लिए सही नहीं है।

प्रदेश में चल रहे क्लर्को  की हड़ताल पर उन्होंने कहा कि है आपदा के समय में क्लर्कों ने भी यह आश्वासन दिया है कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में क्लर्क धरना प्रदर्शन नहीं करेंगे। बातचीत का सिलसिला शुरू हो चुका है और इस आपदा से निपटने के बाद मामला बातचीत के जरिए हल कर लिया जाएगा ।

वहीं बाढ़ को लेकर उन्होंने कहा कि अगले 2 दिन में पानी का जलस्तर नीचे चला जाएगा और उसके बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा। जहां तक अभी की सूचना है तो प्रदेश में 30 लोगों की मौत हुई है और लगभग 450000 एकड़ का क्षेत्र पानी की चपेट में आया है। हरियाणा सरकार ने 5700 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा है और उनके खाने-पीने की सभी व्यवस्थाएं सरकार की ओर से की जा रही हैं। यही नहीं एनडीआरएफ व सेना की टीमें अपने काम में लगी हुई हैं। वे यमुना के लिए दिल्ली सरकार की व्यवस्थाओं की भी जांच करा रहे हैं। क्योंकि उनकी वजह से भी हरियाणा के कई जिले प्रभावित हुए हैं। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Saurabh Pal

Related News

static