CM खट्टर ने किया बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों हवाई सर्वेक्षण, पुख्ता इंतजाम करने के दिए निर्देश (VIDEO

punjabkesari.in Wednesday, Aug 21, 2019 - 02:05 PM (IST)

डेस्कः हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने आज यमुना नदी के बड़े जलस्तर के कारण बाढ से प्रभावित क्षेत्रों हवाई सर्वेक्षण किया इससे पहले कल मुख्यमंत्री ने यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत के उपायुक्तों को फोन कर आदेश दिए है कि सभी संभावित प्रभावित इलाकों से नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना करें सुनिश्चित। खट्टर ने जिला उपायुक्तों को हर संभव मदद व परिस्थिति से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
PunjabKesari
बता दें कि हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ने के चलते  यमुना  का जलस्त  बढ़ रहा है। मंगलवार सुबह जलस्तर 205.90 मीटर पर पहुंच गया जो खतरे के निशान से 0.61 मीटर ज्यादा है। इससे पहले सोमवार रात नौ बजे तक जलस्तर 205.54 मीटर रेकॉर्ड किया गया था, जबकि खतरे का निशान 205.33 मीटर है। आज शाम 4 से 6 बजे के बीच यमुना का जल स्तर 206.20 मीटर तक पहुंच सकता है। 
PunjabKesari
गौरतलब है कि यमुना नदी में आई बाढ़ के कारण करनाल जिले के इंद्री हलके के दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है बाढ़ के पानी से किसानों की फसलों में 4 से 8 फुट तक पानी घुस हुआ है पहाड़ों पर हो रही अधिक बरसात के कारण यमुना नदी में हथिनी कुंड बैराज से सवा आठ लाख  क्यसे क पानी छोड़े जाने से यमुना नदी के साथ लगते क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। यमुना नदी के साथ लगते गांव में पानी ही पानी नजर आ रहा है  लेकिन इन लोगों की मदद के लिए प्रशासन पर्याप्त व्यवस्था ना होने के कारण असमंजस में है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static