सी.एम. खट्टर ने फरीदाबाद में 3 प्रमुख हस्तियों से की मुलाकात

punjabkesari.in Friday, Jun 08, 2018 - 08:38 AM (IST)

फरीदाबाद(सूरजमल): केंद्र सरकार के 4 साल का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे विशिष्ट व्यक्तियों से सम्पर्क अभियान के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल फरीदाबाद की 3 प्रमुख हस्तियों से मिले और उन्हें केंद्र सरकार की 4 साल की उपलब्धियों की बुकलैट साफ नीयत, सही विकास सौंपी।

मुख्यमंत्री सबसे पहले प्रसिद्ध उद्योगपति के.सी. लखानी के घर पहुंचे और उन्हें केंद्र सरकार की उपलब्धियों की बुकलैट साफ नीयत, सही विकास सौंपी। मुख्यमंत्री से बातचीत में के.सी. लखानी ने फरीदाबाद के विकास और फरीदाबाद को साफ-सुथरा रखने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि फरीदाबाद के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पूर्व क्रिकेटर विजय यादव के घर पर उनसे मुलाकात की और बुकलैट सौंपी।

इसके बाद मुख्यमंत्री मैट्रो अस्पताल फरीदाबाद में डा. एस.एस. बंसल व डा. सीमा बंसल से मिले और बुकलैट सौंपी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पी.एम. मोदी ने अपने 4 साल के कार्यकाल में देशहित में कई बड़े निर्णय लिए और अनेक बदलाव किए और ऐसी योजनाएं बनाई जिसका जमीनी स्तर पर लोगों को पूरा लाभ मिला रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static