टोक्यो ओलंपिक-2020 में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को मुख्यमंत्री मनोहर ने दी शुभकामनाएं

punjabkesari.in Friday, Jul 23, 2021 - 08:24 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के लिए बड़े गर्व की बात है कि टोक्यो ओलंपिक-2020 में भाग लेने वाले भारतीय दल के 126 खिलाडिय़ों में 31 खिलाड़ी हरियाणा से हैं। इसी खुशी में आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विश्वास जताया है कि टोक्यो ओलंपिक-2020 में सभी खिलाड़ी बहुत बेहतर प्रदर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर ने आज यहां चंडीगढ़ से टोक्यो ओलंपिक-2020 के भव्य उद्घाटन समारोह को देखते हुए इसमें भाग लेने वाले भारतीय दल, विशेषकर हरियाणा के खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी हैं। 

मुख्यमंत्री ने परेड में शामिल भारतीय खिलाडिय़ों को देखते हुए कहा कि इन खिलाडिय़ों ने बहुत मेहनत की है और वे उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देखना चाहते हैं। इस अवसर पर उनके साथ हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य द्वारा इन परिवारों का ख्याल रखा जाएगा ताकि खिलाड़ी निश्चिंत होकर खुले मन से प्रतियोगिता में भाग ले सकें।

टोक्यो ओलंपिक-2020 में शनिवार के आयोजनों में भारत बनाम नीदरलैंड महिला हॉकी मैच कल सुबह 5:15 बजे शुरू होगा, जिसमें हरियाणा के 9 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। भारत बनाम न्यूजीलैंड पुरुष हॉकी मैच कल सुबह 6:30 बजे शुरू होगा, जिसमें राज्य के दो खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और भारत और जापान के बीच पुरुष मुक्केबाजी मैच दोपहर 3:50 बजे शुरू होगा, जिसमें हरियाणा के विकास कृष्ण देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Recommended News

Related News

static