जन्मदिन पर ट्विटर पर जमकर ट्रैंड हुए सीेएम मनोहर लाल, पीएम मोदी ने भी दी शुभकामनाएं

punjabkesari.in Thursday, May 05, 2022 - 07:18 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): अपने जन्मदिवस के मौके पर आज, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दिनभर सोशल मीडिया पर छाए रहे। मुख्यमंत्री दिनभर ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में बने रहे। Manohar Ji, Happy Birthday Manohar Ji और HBD Manohar Ji जैसे हैशटैग  ट्विटर पर जमकर ट्रैंड होते रहे। हजारों ट्विटर यूजर्स ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजकर रिकॉर्ड कायम कर किया। आम हो या खास हर किसी ने उन्हें जन्मदिन की बधाईयां दी। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में करवाए गए विकास कार्यों के लिए उनकी जमकर तारीफ की। उनकी सरकार की उपलब्धियों का भी उल्लेख करते हुए उन्हे कई सुझाव देने वाले ट्वीट भी किए।

प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने मनोहर लाल को जन्मदिवस की बधाई देते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'मनोहर लाल जी हरियाणा की प्रगति और यहां के लोगों को सशक्त बनाने के लिए लगन से काम कर रहे हैं। वह लंबा और स्वस्थ जीवन व्यतीत करें।'  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन और हाइवे मंत्री नितिन गडकरी, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष  गोयल, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दी। वहीं कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों तथा अन्य राजनेताओं ने भी मुख्यमंत्री को शुभकामनाओं के संदेश भेजे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में हरियाणा सरकार समाज में अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति की चिंता करते हुए उन्हें मुख्य धारा में लाने का काम कर रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के दर्शन के अनुरूप मुख्यमंत्री ने गरीब, मजदूर, वंचित व किसान सहित समाज के सभी वर्गों के उत्थान को प्राथमिकता दी है। सीएम खट्टर के नेतृत्व में हरियाणा हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। इसी का नतीजा है कि आज प्रदेश की पहचान सुरक्षित, विकसित एवं सक्षम राज्य के रूप में की जाने लगी है।


(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static