मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने साबित किया, किसानों के हित सर्वोपरि : सुदेश कटारिया

punjabkesari.in Wednesday, Jan 25, 2023 - 11:06 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा गन्ने के रेट में की गई बढ़ी पर भाजपा उत्साहित है। हरियाणा भाजपा के प्रवक्ता सुदेश कटारिया ने बुधवार को कहा कि राज्य की चीनी मिलों के घाटे में होने के बावजूद मुख्यमंत्री ने गन्ना उत्पादक किसानों की चिंता कर साबित कर दिया है कि सरकार के लिए किसान हित सर्वोपरि हैं।

 

 भाजपा प्रवक्ता सुदेश कटारिया ने कहा कि विपक्ष को संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति करने से बाज आना चाहिए। भाजपा से पहले की सरकारों ने कभी यह चिंता नहीं की कि राज्य की चीनी मिलों की हालत में कैसे सुधार हो सकता है और कैसे इन चीनी मिलों को घाटे से बाहर निकाला जा सकता है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चीनी मिलों को घाटे से बाहर निकालने की चिंता करते हुए न केवल एक राज्य स्तरीय उच्च कमेटी का गठन किया, बल्कि उसकी रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए गन्ने के रेट में सिफारिश से अधिक बढ़ोतरी की।

 

सुदेश कटारिया ने कहा कि हरियाणा में किसानों को गन्ने का राज्य परामर्श मूल्य 372 रुपये क्विंटल मिलेगा, जो कि पूरे देश में सबसे अधिक है। पंजाब का राज्य परामर्श मूल्य 360 रुपये है। पंजाब की चीनी मिलों पर किसानों का पेमेंट बहुत अधिक बकाया है, जबकि हरियाणा की चीनी मिलों पर किसानों का कोई पैसा बकाया नहीं है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चीनी मिलों व अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दे रखे हैं कि किसानों की पेमेंट बकाया नहीं होनी चाहिए।

 

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि रिव्यू कमेटी ने चीनी मिलों की हालत में सुधार की सिफारिशें की हैं, जिन्हें राज्य सरकार अपनाने जा रही है। चीनी मिलों की स्थिति में सुधार का मतलब है कि राज्य के गन्ना उत्पादक किसानों का भविष्य बहुत ही शानदार रहने वाला है। ऐसे में किसानों को तुरंत चीनी मिलों में गन्ने की सप्लाई आरंभ कर देनी चाहिए।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)         

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static