किसानों के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल लांच, सीएम बोले- हमारे हिस्से का पानी दे पंजाब, तो दिल्ली को मिलेगा और पानी

punjabkesari.in Friday, May 20, 2022 - 06:37 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग का ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल लांच किया है। जिसमें सीएम खट्टर ने कहा कि जिससे अब किसान खुद अपनी फसल खराब होने की जानकारी दे पाएंगे। इस प्रक्रिया के बाद फसल खराब के आंकलन में किसानों की भूमिका बढ़ेगी तथा मुआवजा सीधे उनके खाते में जाएगा। अब तक मुआवजा डीसी और तहसीलदार के जरिये किसानों को मिलता है। 

मनोहर लाल ने कहा कि 4-13 जून तक खेलो इंडिया गेम्स होंगे। 8500 के करीब प्रतिभागी खेलो इंडिया का हिस्सा होंगे। पंचकुला के अलावा, चंडीगढ़, अंबाला, शाहबाद और दो इवेंट दिल्ली में होंगे। 24 मई को करनाल में महर्षि कश्यप जयंती मनाई जाएगी। वहीं रोहतक में 14 जून को कबीर जयंती पर बड़ा कार्यक्रम होगा। बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए राज्य से बाहर प्लांट लगाने की तैयारी है। किसानों को आठ घंटे बिजली की आपूर्ति देंगे। साथ ही बिजली बचाने के प्रयासों पर भी काम करेंगे।

सीएम खट्टर ने दिल्ली के साथ पानी विवाद पर कहा कि दिल्ली को उसके हिस्से का पूरा पानी दिया जा रहा है। अगर पंजाब हमारे हिस्से का पानी देगा तो दिल्ली को और अधिक पानी देंगे। अपर यमुना बोर्ड, जल संसाधन मंत्रालय, उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय सभी ने हमारे दिए पानी की मात्रा सही बताई है। सीएम ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव के लिए हमारी औपचारिकताएं पूरी हैं।  

मनोहर लाल ने कहा कि जमीन एक्वायर करने के लिए लैंड पूलिंग पॉलिसी और ज्वाइंट वेंचर पॉलिसी पर काम जारी है। विधायकों को पांच करोड़ के काम की राशि वार्षिक नहीं टर्म की योजना है।22 विधायकों को 5 करोड़ से ज्यादा, 10 विधायकों को 4.75-5 करोड़, 32 विधायकों को 4- 4.75 करोड़ रुपये मिले। केवल 3 विधायकों ने एक भी रुपये का काम नहीं बताया। हम भ्रष्टाचार को छुपाते नहीं, किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static