HARYANA: सीएम सैनी का रोहतक दौरा कैंसिल, कैबिनेट विस्तार के चलते किया बदलाव

punjabkesari.in Tuesday, Mar 19, 2024 - 12:29 PM (IST)

रोहतक: हरियाणा के नवनियुक्त सीएम नायब सैनी का रोहतक दौरा कैंसिल हो गया है। ये बदलाव मंत्रिमंडल के विस्तार करने के लिए किया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी मौजूद रहेंगे। 

मंगलवार को नायब सरकार के कैबिनेट मंत्रिमंडल का विस्तार आज शाम को होगा, जिसमें सीएम नायब सैनी भी मौजूद रहेंगे। हरियाणा के राजभवन में मंगलवार को मंत्रियों का शपथ ग्रहण आयोजित किया है। जिस वजह से उनका आज रोहतक दौरा कैंसिल हो गया है। 

बता दें कि  मुख्यमंत्री नायब सैनी रोहतक आने वाले थे। इस दौरान वे पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के आवास पर पहुंचकर उनके भाई के देहांत पर सांत्वना देने का कार्यक्रम निर्धारित था। वे करनाल से सीधे रोहतक आते और करीब एक घंटे तक रुकने के बाद चंडीगढ़ के लिए रवाना होते। लेकिन अब रोहतक का दौरा कैंसिल कर दिया है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस हां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static