CM नायब सैनी का कांग्रेस पर तंज, बोले- देश में 55 साल तक लोगों को झूठे लॉलीपॉप देखकर किया राज

punjabkesari.in Friday, Apr 05, 2024 - 03:58 PM (IST)

चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सैनी भारतीय जनता पार्टी की बढ़ती लोकप्रिय को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है।चंडीगढ़ में उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश में 55 साल तक कांग्रेस ने लोगों को झूठे लॉलीपॉप देखकर राज किया। जनता की उम्मीदें पूरी करने में कांग्रेस नाकाम रही है। लेकिन जब अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 साल के कार्यकाल में गरीबों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। तो कांग्रेस कोई इसे दिक्कतें हो रही है।

मुख्यमंत्री नायक सैनी ने कहा कि 10 साल के कार्यकाल के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राज्य में 25 करोड लोगों को गरीबी रेखा से  निकला गया है। वही कांग्रेस राज की बात करें तो इन लोगों ने सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा देकर गरीबों को हटाने का काम किया था। कांग्रेस ने लोगों को लाइनों में खड़ा रखा।

उन्होंने कहा कि आज देश की जनता कांग्रेस से विमुख हो चुकी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ प्यार की दृष्टि से देख रही है। उन्हें तीसरी बार देश की बागडोर सौंपने के लिए आतुर है। 

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आज कांग्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिक्कत इसलिए है, क्योंकि प्रधानमंत्री ने गरीबों के लिए घर, गरीबों के जनधन खाता खुलवा दिए। अब गरीब लोग भी बैंकों में पहुंचने लगे हैं। फ्री इलाज के लिए ₹5 लाख तक का आयुषमान कार्ड बना दिया। इसके अलावा और भी बहुत विकास की योजनाएं शुरू की है। जबकि कांग्रेस ने हमेशा ही लोगों से झूठे वादे किए हैं और अब जनता कांग्रेस की कार्यप्रणाली और विचारधारा को समझ चुकी है। यही बातें कांग्रेस को हजम नहीं हो रही है और कांग्रेस बोखला चुकी है। 

हरियाणा में लोकसभा प्रत्याशी बदलने की खबरों को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नकारा 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में प्रत्याशियों को बदलने कोई जरूरत नहीं है। सभी प्रत्याशी पूरी तरह से मजबूत है। विपक्ष अपने प्रत्याशी तो घोषित नहीं कर पा रहा है और वह भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ गलत अफवाहें फैलाने में लगा है।

हेमा मालिनी को लेकर कांग्रेस ने रणदीप सिंह सुरजेवाला के बयान पर भी मुख्यमंत्री ने साधा  निशाना।मुख्यमंत्री नायाब सैनी सैनी ने कहा कि कांग्रेस को महिला सम्मान नहीं करते। इनका चरित्र सभी के सामने है। वही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं के लिए अनकों योजनाओं को शुरू किया है।  प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू किया। आज बेटियां अभिभावकों पर बोझ नहीं है।  3 करोड़ लखपति दीदी बनाई। गरीब महिलाओं को फ्री में गैस सिलेंडर दिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static