हरियाणा में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री

punjabkesari.in Wednesday, Aug 29, 2018 - 10:38 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य है। जिस पर कार्य करते हुए अगले वर्ष और अधिक महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री बुधवार को चण्डीगढ में आयोजित शौर्य सम्मान कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या 6 प्रतिशत थी जिसे हमारी सरकार ने बढ़ाकर 8.5 प्रतिशत किया है, जिसे आने वाले समय में 20 प्रतिशत तक करने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष 1200 महिला पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों की भर्ती की जायेगी। प्रदेश सरकार ने पुलिस कर्मियों को कार्य करने के लिए अनेक सुविधाएं उपलब्धकराई हैं जिसमें साप्ताहिक छुट्टी और एक्स ग्रेशिया ग्रांट में बढ़ोतरी शामिल है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static